अखिल भारतवर्षीय घराना श्री ध्यानु भगत जागरण ज्योति पंथ परिषद एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन है, जो श्री ध्यानु भगत जी की पावन परंपरा, माता रानी की भक्ति तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यरत है।हमारा उद्देश्य समाज में धार्मिक जागृति, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। हमारे उद्देश्य ;- श्री ध्यानु भगत जी के जीवन एवं शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार . माता रानी के जागरण एवं धार्मिक आयोजनों का संचालन. भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का संरक्षण . धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना